CGSSB LAG 2026 Skill Test: सहायक ग्रेड 3 और प्रोसेस राइटर पदों के लिए स्किल टेस्ट शेड्यूल जारी, नोटिस जांचें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 05:06 PM IST | 2 mins read
स्किल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: छत्तीगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सहायक ग्रेड 3 और प्रोसेस राइटर भर्ती 2026 के द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ एलएजी 2026 स्किल टेस्ट 9 और 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
सीजीएसएसबी ने 6 सितंबर को संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG) 2026 आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी किया गया। सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर पदों को भरा जाएगा। कौशल परीक्षा 9 एवं 10 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल रिक्त पदों के 5 गुना परीक्षार्थियों का चयन किया गया है।”
स्किल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीजीएसएसबी एलएजी स्किल टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
बता दें, लिखित परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की गई। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGSSB Assistant Grade 3 and Process Writer Skill Test 2026: नोटिस जांचें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कौशल परीक्षा के संबंध में जारी नोटिस जांच सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट स्किल टेस्ट शेड्यूल जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RVUNL JE Admit Card 2026: आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड ibpsreg.ibps.in पर जारी, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
आरवीयूएनएल जेई -1 2026 परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र