CGSSB Group 2 Recruitment 2026: सीजी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, भरे जाएंगे 1710 पद

Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 03:27 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से सबसे अधिक 1206 पद सहायक ग्रेड 3 के भरे जाएंगे।

सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने आज समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातर स्तर) उप समूह 2 भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, शॉर्टहैंड, स्टेनोग्राफ, उप निरीक्षक, डीईओ, सहायक ग्रेड-3 और पंजीयन लिपिक सहित विभिन्न पदों पर कुल 1710 रिक्तियां भरी जाएंगी।

सीजी व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर अलग से उचित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें पात्रता, तिथियां, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी उपलब्ध रहेगी।

नोटिस में कहा गया कि, “इन पदों के लिए चयन सूची सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के SLP (C) नंबर 19668/2022 में फाइनल ऑर्डर के अधीन होगी।”

CGSSB Group 2 Sub Group 2 Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीएसएसबी ग्रुप 2 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read CGSSB LSAT26 Admit Card: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, ड्रेस कोड जानें

बोर्ड ने बताया कि, “पदों से संबंधित नियम व शर्तें, पाठ्यक्रम तथा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के चरण, परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश मंडल की वेबसाइट में अपलोड की जाएगी।”

CG Vyapam GROUP-2 RECRUITMENT 2026: रिक्तियां

नीचे सारणी में पद के अनुसार रिक्तियों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्या पद का नाम पदों की संख्या क्रम संख्या पद का नाम पदों की संख्या

1.

शीघ्रलेखक (हिन्दी)

30


7.

डाटा एंट्री ऑपरेटर

25


2.

शीघ्रलेखक (अंग्रेजी)

03


8.

स्टेनो टायपिस्ट

23


3.

शीघ्रलेखक (द्विभाषी)

13


9.

सहायक ग्रेड 3

1206


4.

शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी)

05


10.

पंजीयन लिपिक

50


5.

स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी)

02


11.

सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा)

40


6.

उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी)

34


12.

सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला- इकाई संवर्ग)

279

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]