CGSSB LAG Result 2026: सीजीएसएसबी सहायक ग्रेड 3 रिजल्ट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read
सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें स्किल टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-3 और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के प्रथम चरण का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, पिता का नाम और माता का नाम जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी कौशल परीक्षण में शामिल होने के पात्र होंगे। बोर्ड ने स्किल टेस्ट के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 50 और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर के 270 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
सीजीएसएसबी द्वारा असिस्टेंट ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को किया गया था। भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर बोर्ड की वेबसाइट पर 18 सितंबर, 2026 को जारी किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर के विज्ञापित कुल रिक्त पदों के 5 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद कौशल परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने पर विभागीय नियमानुसार अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी गई है।”
CGSSB Assistant Grade 3 Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, परीक्षा से संबंधित रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी