CG SOS 10, 12 Result 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं नवंबर रिजल्ट sos.cg.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 19, 2025 | 05:30 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल नवंबर सत्र की परीक्षाएं 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक चली थीं, जिसका रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने नवंबर सत्र के लिए 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in या results.cg.nic.in के माध्यम से अपना सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं नवंबर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय के अंक और ओवरऑल परिणाम की स्थिति शामिल है।
CG SOS Result 2025: रिजल्ट विवरण
- छात्र का नाम
- बोर्ड का नाम
- स्कूल कोड
- पिता का नाम
- नामांकन संख्या
- रोल नंबर
- थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
- विषय का नाम और कोड
- प्रतिशत
- कुल प्राप्त अंक
- डिवीजन
CG SOS Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर '10वीं रिजल्ट' या '12वीं रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना रिजल्ट 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करें।
CG SOS Result 2025: परीक्षा कब हुई थी?
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल नवंबर सत्र की परीक्षाएं 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक चली थीं, जिसका रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें