CGPSC SSE Admit Card 2026: सीजीपीएससी एसएसई एडमिट कार्ड ecgpsconline.in पर जारी, प्रीलिम्स एग्जाम 22 फरवरी को
Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने विज्ञापन क्र. 06/2025/परीक्षा के तहत राज्य सेवा परीक्षा (SSE) प्रारंभिक के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgpsconline.in के माध्यम से सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि), नीला या काला बॉलपॉइंट पेन और पासपोर्ट साइज की फोटो।
छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा जून 2026 में होने की उम्मीद है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 239 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
सीजीपीएससी एसएसई 2026 एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को सत्यापित करने की सलाह दी गई है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण (प्रारंभिक या मुख्य), परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है।
राज्य सेवा परीक्षा चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पत्र होते हैं। यह एक अर्हता परीक्षा है। मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक प्रकार के सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी पर वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होते हैं।
CGPSC SSE Prelims Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- एसएसई 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजीपीएससी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या में लगातार गिरावट आ रही: सुकांत मजूमदार ने कहा
मजूमदार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 2023 में 9.08 लाख से अधिक भारतीय छात्र अध्ययन के लिए विदेश गए। उन्होंने बताया कि 2024 में ऐसे छात्रों की संख्या घटकर 7.7 लाख तथा 2025 में और घटकर 6.26 लाख रह गई।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच