CGPSC SES Answer Key 2026: सीजीपीएससी एसईएस आंसर की psc.cg.gov.in पर जारी, 31 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 07:53 AM IST | 2 mins read
आयोग ने बताया कि प्रथम प्रश्न पत्र - सामान्य ज्ञान के जारी मॉडल आंसर के सेट - सी में प्रश्नों के उत्तर का विकल्प क्रम गलत अंकित हो गया है, जिस वजह से पुनः मॉडल आंसर जारी की गई।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा (SES) परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी एसईएस आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एसईएस मॉडल आंसर की 2026 पर 19 अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया है। अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन फीस के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। दावा आपत्ति से संबंध में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैंडिडेट को सीजीपीएससी एसईएस आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एक साथ आपत्ति दर्ज करने का एक ही अवसर दिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद दोबारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे।
आयोग द्वारा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2026 के लिए लिखित परीक्षा 16 अगस्त को राज्य के 5 जिलों में निर्धारित कुल 23 केंद्रों में आयोजित की गई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक इंजीनियर के कुल 46 पद भरे जाएंगे।
आयोग ने बताया कि, “प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय प्रश्न पत्र अभियांत्रिकी (सिविल /यांत्रिकी / विद्युत) विषयों के मॉडल उत्तर 18 अगस्त, 2026 को जारी किए गए। प्रथम प्रश्न पत्र - सामान्य ज्ञान के सेट - C में उत्तर का विकल्प क्रम गलत अंकित हो गया, जिस वजह से पुनः मॉडल आंसर जारी किया गया है।”
अभ्यर्थी द्वारा शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान न किए जाने, एक ही प्रश्न-पत्र में अलग-अलग प्रश्न-पत्र सेट की प्रविष्टि करने, ऑनलाइन दावा आपत्ति संबंधी निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी द्वारा दर्ज आपत्ति स्वयं खारिज हो जाएगी।
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
CGPSC SES Model Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
सीजीपीएससी एसईएस मॉडल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीजीपीएससी वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एसईएस मॉडल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’