CGPSC Assistant Director Answer Key 2026: सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर आंसर की जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 02:35 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट डायरेक्टर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक संचालक (योजना) परीक्षा 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट डायरेक्टर मॉडल आंसर की पर उम्मीदवारों प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता हो।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आपत्ति विंडो 7 अप्रैल से खुली है और 16 अप्रैल, 2026 को बंद हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों के लिए एक साथ ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने का एक ही मौका दिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद ही आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर मॉडल आंसर की सभी सेटों के लिए एक ही पीडीएफ में उपलब्ध कराई गई है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। सीजी असिस्टेंट डायरेक्टर 2025 परीक्षा 5 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी।
आयोग ने कहा कि दावा आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन/ दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 21 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
CGPSC Assistant Director Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें?
सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं और असिस्टेंट डायरेक्टर 2025 मॉडल आंसर की पर क्लिक करें। उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें। सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया नोटिस में उपलब्ध है।
अगली खबर
]UPMSP Results 2026: कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट से पहले बोर्ड की एडवाइजरी, 15 अप्रैल तक पूरी करें सभी औपचारिकताएं
बोर्ड ने कहा है कि यदि कोई समाचार पत्र या संगठन जो परीक्षा के नतीजे प्रकाशित या प्रसारित करना चाहता है, चाहे वह अपने समाचार पत्र, वेबसाइट या मोबाइल प्लैटफॉर्म के जरिए हो, उसे 15 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना होगा और नतीजों के प्रकाशन के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार