CGBSE Compartment Timetable 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट cgbse.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | June 2, 2026 | 06:07 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी सीटों पर बैठ जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने वर्ष 2026 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की पूरक परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जो छात्र अनुत्तीर्ण हो गए या जिन्हें पूरक परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है, वे इस डेटशीट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
निजी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यदि आवश्यक हुआ, तो ये परीक्षाएं छुट्टियों के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं; इसलिए, छात्र केंद्र अधीक्षक के संपर्क में रहें।
CGBSE Compartment Exam 2026: सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम टाइम
छत्तीसगढ़ बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी सीटों पर बैठ जाना अनिवार्य है। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे से वितरित की जाएंगी।
जबकि प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे दिए जाएंगे ताकि छात्रों को उन्हें पढ़ने का समय मिल सके। उत्तर लिखने का कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:15 बजे तक जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथि बदली जा सकती है।
CGBSE 10th Compartment Timetable 2026: 10वीं की डेटशीट
CGBSE 12th Compartment Timetable 2026: 12वीं की डेटशीट
अगली खबर
]CBSE OSM Controversy: सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली के खिलाफ एनएसयूआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की याचिका
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से दायर जनहित याचिका में शिकायतकर्ता छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑफलाइन पुनर्मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन करने का अनुरोध किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार