CG Board 12th Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का हिंदी पेपर रद्द, 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | March 24, 2026 | 12:15 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे तय डेट पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने के बाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई। इसमें सभी मामलों पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है।
CG Board Exam 2026: 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा
बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र और समय पहले जैसे ही रहेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे तय डेट पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों। मंडल ने साफ किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Also read Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए 25 मार्च से शुरू होगा आवेदन
CG Board Exam 2026: जानें पूरा मामला
दरअसल 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा के संबंध में मंडल की तरफ से यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा के बाद 15 एवं 16 मार्च 2026 को सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रश्न पत्र (सेट-‘बी’) के लीक होने की खबर सामने आई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सिटी कोतवाली रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी