CGBSE 12th Supplementary Result: सीजीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, cgbse.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | September 13, 2024 | 05:54 PM IST | 1 min read
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से सीजीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम देख सकते हैं। सीजीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परिणाम 2024 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: CGBSE 12th Supplementary Result 2026 Out - Download PDF
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: CGBSE Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 23 जुलाई से 12 अगस्त तक पूरक परीक्षा आयोजित की थी। सीजीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
CGBSE Class 12th Compartment Result: स्कोरकार्ड डिटेल्स
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार के माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विषय के नाम और कोड, विषयवार कुल अंक, परिणाम की स्थिति जैसी जानकारी शामिल है। सीजीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे एक ही दिन यानी 9 मई को जारी किए थे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने उन छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की थी जो वार्षिक परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्रों को अपने स्कूल से मूल मार्कशीट लेनी होगी। जो विद्यार्थी 12वीं की पूरक परीक्षा पास नहीं कर सके, उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र में पुनः परीक्षा देनी होगी।
CGBSE 12th Supplementary Result: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से सीजीबीएसई 12वीं पूरक परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- सीजीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल