CG Vyapam Sub Engineer Recruitment 2025: सीजी व्यापम सब इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 112400 रुपये तक
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ सब इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने अटल नगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल/ लोक.स्वा.यां.) भर्ती परीक्षा (NRDC25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
सीजी व्यापम सब इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/ तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ सब इंजीनियर आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये और ओबीसी के लिए 250 रुपये है। एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा कुल 21 सब इंजीनियर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम सब इंजीनियर नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। परिवीक्षावधि के दौरान अभ्यर्थी का कार्य एवं आचरण संतोषजनक पाए जाने पर नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा परिवीक्षावधि की समाप्ति के बाद अभ्यर्थी को चयनित पद पर नियमित किया जा सकेगा।”
CG Vyapam Sub Engineer Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में कैंडिडेट सीजी व्यापम सब इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 26 नवंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 24 से 26 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 8 फरवरी, 2026 (रविवार) |
| परीक्षा का समय | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
| सीजी व्यापम सब इंजीनियर एडमिट कार्ड | 2 फरवरी, 2026 (सोमवार) |
| परीक्षा केंद्र 2 संभागीय मुख्यालय | बिलासपुर, रायपुर |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी