CG Health Coordinator Exam 2025: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा कल, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | November 8, 2025 | 05:16 PM IST | 2 mins read
रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) कल एक ही पाली में ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। सीजी व्यापम भर्ती 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 नवंबर को जारी किए गए। ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक भर्ती 2025 परीक्षा कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कुल 200 रिक्त पद भरे जाएंगे।
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है, ताकि उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके और तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया जा सके।
CG Health Coordinator Exam 2025: एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं
रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।। अभ्यर्थियों को पूरे प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर अपने साथ लाना होगा।
यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई समस्या हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लिंक वेबसाइट पर सक्रिय है।
CG Vyapam Exam Guidelines 2025: आवश्यक दिशानिर्देश
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 परीक्षा के लिए सीजी व्यापम दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए-
- प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) लाना जरूरी है।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
- परीक्षा में हल्के रंग के, आधी बाजू के कपड़े पहनें।
- काला, गहरा नीला, गहरा हरा, बैंगनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेट रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण पूर्णतः वर्जित है।
- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
- ऐसे उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल