CG Vyapam Admit Card 2025: सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | December 30, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (HIJA25) के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर को जारी कर दिया है। कैंडिडेट सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा।
CG Vyapam HIJA25: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट सीजी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट 2025 एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
|---|---|---|---|
|
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25)
|
4 जनवरी, 2026
(रविवार) |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | 02 |
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना चाहिए, जिससे मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के बाद परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके।
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा 2025 शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड व परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।
CG Vyapam Junior Judicial Assistant Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं टाइम टेबल mpbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 मार्च से 17 मार्च, 2026 के बीच तथा कक्षा 11वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 23 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल