CG Vyapam Chemist Vacancy 2025: सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 22 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | September 30, 2025 | 07:16 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ केमिस्ट भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 28,700 रुपए से लेकर 91,300 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत केमिस्ट पदों पर भर्ती परीक्षा (PHEC25) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप रसायन विज्ञान के साथ बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन की आयु 1 जनवरी, 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा।
CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीवार सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू - 29.09.2025 (सोमवार)
- आवेदन की अंतिम तिथि - 22.10.2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक
- त्रुटि सुधार तिथि - 23.10.2025 से 25.10.2025, शाम 5:00 बजे तक
- परीक्षा की संभावित तिथि - 21.12.2025 (रविवार)
- परीक्षा का समय - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 15.12.2025 (सोमवार)
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा।”
छत्तीगढ़ केमिस्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को जिला चिकित्सालय के चिकित्सा बोर्ड से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही सेवा में लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Chemist Recruitment 2025 Online Form: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्निलखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम केमिस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध - ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद केमिस्ट पदों की भर्ती परीक्षा (PHEC25) लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और प्रोफाइल बनाएं।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें