Saurabh Pandey | September 29, 2025 | 10:46 PM IST | 1 min read
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेजों को अपडेट करने की सलाह दी है। यह कदम प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और अंतिम समय में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है, जिससे आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मुख्य (जेईई मेन) 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट कर लें, जिससे कि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 सत्र 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अक्टूबर 2025 के महीने में उपलब्ध होगा।
Also read NMMS UP Scholarship 2025: एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 4 अक्टूबर तक बढ़ी
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों की तरह, एनटीए जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित करेगा- पहला सत्र जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में निर्धारित किया जाएगा।
इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि एनबीसीसी के सीएमडी के.पी. महादेवस्वामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।
Santosh Kumar