CG Vyapam Chemist Answer Key 2025: सीजी व्यापम केमिस्ट मॉडल आंसर की जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 09:20 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 24 दिसंबर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत केमिस्ट भर्ती परीक्षा (PHEC25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम केमिस्ट मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी केमिस्ट उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “केमिस्ट भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 24/12/2025 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 29 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।”
सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर तथा समय-सीमा के बाद उठाई गई चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ केमिस्ट भर्ती 2025 परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG Vyapam Model Chemist Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम पीएचई 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, केमिस्ट भर्ती परीक्षा (PHEC25) के मॉडल उत्तर पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच