CG Transport Constable Answer Key 2026: सीजी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल आंसर की जारी, 4 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 08:34 PM IST | 2 mins read
सीजी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ दावा-आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर दी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने परिवहन आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत आयोजित परिवहन आरक्षक (TDC26) लिखित भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी भी त्रुटि की स्थिति में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सीजी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित है। बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है।
CG Transport Constable Answer Key 2026: ऑनलाइन ही भेजनी होंगी आपत्तियां
सीजी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ दावा-आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर दी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जो सभी के लिए सर्वमान्य होगा।
CG Transport Constable Answer Key 2026: आंसर की चैंलेंज प्रक्रिया
- सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर "दावा-आपत्ति (Objection)" टैब दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करें और परीक्षा 'TDC26' का चयन करें।
- आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थी को अपने दावे के पक्ष में दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- बिना प्रमाण के दी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
- बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
CG Transport Constable Answer Key 2026: परीक्षा कब हुई थी ?
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सीजी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल लिखित परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) को सुबह की पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य प्रदेश के परिवहन विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा