CG TET Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम शेड्यूल, निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीजी टीईटी 2026 परीक्षा 1 फरवरी को दो पालियों में पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।
सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
CG TET Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में सीजी टीईटी एग्जाम शेड्यूल 2026 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
|---|---|---|---|
|
टीईटी26 प्रथम पाली -
(1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) |
1 फरवरी, 2026
(रविवार) |
सुबह 9:30 से दोपर 12:15 बजे तक | 20 |
|
टीईटी26 द्वितीय पाली -
(6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक |
CG TET 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
CG TET 2026 Guidelines: परीक्षा निर्देश
सीजी टीईटी एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।
- परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है।
- केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहन सकते हैं, कान में किसी प्रकार के आभूषण वर्जित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें