Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 12:22 PM IST | 2 mins read
जेएसी बोर्ड एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड छात्रों को स्वयं डाउनलोड करने की अनुमति नहीं दी गई है।

नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जेएसी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों को झारखंड बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जेएसी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे विद्यालय प्राचार्य अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड की सहायता डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल प्रिंसिपल अपने हस्ताक्षर और मुहर के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे।
झारखंड बोर्ड सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 3 से 17 फरवरी तक सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी, जबकि जेएसी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा 2026 3 से 23 फरवरी तक दोपहर के सत्र में कराई जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं पेन एवं पेपर मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।
जेएसी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रैक्टिकल और वाइवा का आयोजन 24 फरवरी से 7 मार्च तक किया जाएगा। झारखंड बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 में छात्रा का नाम, रोल नंबर, फोटो, अभिभावक का नाम, परीक्षा का समय व तिथि, विषय का नाम, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में केवल नीले या काले रंग के पेन ही इस्तेमाल करने की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए झारखंड बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: