Santosh Kumar | January 18, 2026 | 11:35 AM IST | 1 min read
सीटेट सिटी स्लिप चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से उम्मीद है कि वह सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) फरवरी 2026 सेशन के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। सीटेट फरवरी 2026 का एग्जाम 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगा। पेपर 1 (क्लास 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 (क्लास 6 से 8 के लिए) दोनों एक ही दिन होंगे। सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिवेट किया जाएगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है, लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
सीटेट सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, एग्जाम डेट और अलॉट किए गए परीक्षा शहर का नाम शामिल होगा। सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता, सिर्फ शहर की जानकारी होती है।
सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आधिकारिक पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड करना होगा।
सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट पेपर 1 परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 2-7 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।
जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) पास करते हैं, उन्हें आजीवन मान्य सर्टिफिकेट मिलता है, जिससे वे केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2026 की गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से 22 जनवरी का दोपहर का सेशन कैंसिल कर दिया गया है। इन कैंडिडेट्स के लिए सीएसई पर्सनैलिटी टेस्ट 27 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में होगा।
Santosh Kumar