CG SET Answer Key 2026: सीजी सेट आंसर की पेपर 2 केमिकल और लाइफ साइंसेंज के लिए जारी, 4 नवंबर तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 04:53 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-2 केमिकल साइंसेज और लाइफ साइंसेज विषय की परीक्षा के लिए जारी कर दी है। अभ्यर्थी सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एसईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सेट मॉडल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
बोर्ड के अनुसार, “सीजी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट पेपर-2 Chemical Sciences और पेपर-2 Life Sciences के मॉडल उत्तर 30 अक्टूबर, 2026 को प्रदर्शित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति दिनांक 4 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।”
ऑनलाइन के अलावा डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। उम्मीदवारों को चुनौतियां उठाने के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा। आपत्ति लिंक निर्धारित समय के बाद निष्क्रिय हो जाएगी।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीजी सेट आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
CG SET Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ एसईटी मॉडल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर जाएं और ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘पेपर-2 लाइफ साइंसेज/ केमिकल साइंसेज’ मॉडल उत्तर पर क्लिक करें।
- इसे जांचें और आवश्यकता होने पर चुनौती दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार