CG PPT 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 17, 2024 | 04:09 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीजीपीईबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीजी पीपीटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने सीजी पीपीटी 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी पीपीटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीजीपीईबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीजी पीपीटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक शॉर्ट यूआरएल भी भेजा जाएगा।
CG PPT 2024 Admit Card: परीक्षा से जुड़ी सूचना
परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा से लगभग एक घंटा पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा, ताकि उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके तथा परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जा सके। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बन्ध में कोई कठिनाई हो तो वह हेल्पलाइन नम्बर 0771-2972780 तथा मोबाइल नम्बर 8269801982 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएँ। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read CG TET Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 23 जून को
CG PPT 2024 Admit Card: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- CG PPT 2024 Admit Card लिंक को खोलें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल पोर्टल पर दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। अभ्यर्थियों को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपना मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/फोटो युक्त स्कूल आईडी कार्ड/फोटो युक्त मार्कशीट (फोटो कॉपी मान्य नहीं है) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। मूल पहचान पत्र न होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार