CG PAT PVPT 2026 Exam Date: नीट री-एग्जाम के कारण अब 28 जून को होगी पीएटी/पीवीपीटी परीक्षा, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | May 18, 2026 | 09:01 PM IST | 1 min read
आधिकारिक सूचना जारी कर सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि नीट की दोबारा परीक्षा के कारण राज्य-स्तरीय पीएटी और पीवीपीटी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने सीजी पीएटी/पीवीपीटी 2026 परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। सीजी पीएटी/पीवीपीटी 2026 प्रवेश परीक्षा मूल रूप से 21 जून को निर्धारित थी, लेकिन अब यह 28 जून को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) की पुन: परीक्षा के कारण किया गया है, जो 21 जून को निर्धारित है।
आधिकारिक सूचना जारी कर सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि नीट की दोबारा परीक्षा के कारण राज्य-स्तरीय पीएटी और पीवीपीटी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं 28 जून को आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पीएटी/पीवीपीटी परीक्षा बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बागवानी, वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), तथा पशुपालन और मत्स्य विज्ञान में डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई तारीख से संबंधित अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य नियम अपरिवर्तित रहेंगे। एडमिट कार्ड की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सीजी व्यापम द्वारा आयोजित सीजी पीएटी/पीवीपीटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच