CG MSc Nursing Answer Key 2026: सीजी एमएससी नर्सिंग आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, आपत्ति दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 02:31 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम एमएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (MSCN26) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एमएससी नर्सिंग आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
सीजी व्यापम एमएससी मॉडल उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 14 मई, 2026 को आयोजित की गई थी।
परीक्षार्थियों को सीजी एमएससी नर्सिंग आंसर की 2026 पर 26 मई से 1 जून (दोपहर 3:00 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। ऑपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
चुनौती दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण के आपत्ति को अमान्य माना जाएगा। इसके अलावा, निर्धारित तिथि व समय के बाद को भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम सीजी एमएससी नर्सिंग फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG MSc Nursing Entrance Exam 2026 Answer key: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी एमएससी नर्सिंग मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मॉडल आंसर’ पर क्लिक करें।
- एमएससी एंट्रेंस एग्जाम 2026-मॉडल आंसर पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार