CG Lab Assistant Answer Key 2026: सीजी प्रयोगशाला सहायक मॉडल आंसर की जारी, 1 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 02:43 PM IST | 1 min read
सीजी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 आपत्ति विंडो लॉगिन करने करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (PLII25) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्रयोगशाला सहायक मॉडल उत्तर कुंजी 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। सीजी व्यापम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 27 मार्च से खोल दी गई है। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को सीजी लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मॉडल उत्तर पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
Also read CGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण आपत्तियां 1 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।”
सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट/ सैंपलर ग्रेड 2 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारोंं को व्यापम पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
CG Lab Assistant Model Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी लैब असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘प्रयोगशाला सहायक (PLII25) मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार