CG Fireman Answer Key 2026 Objection: सीजी फायरमैन आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका कल तक, लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 11:21 AM IST | 2 mins read

सीजी फायरमैन आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम फायरमैन 2026 लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा फायरमैन लिखित भर्ती परीक्षा 2026 (NSF26) की मॉडल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की प्रक्रिया कल समाप्त कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://vyapameg.cgstate.gov.in/ पर जाकर लागू शुल्क के साथ जल्द से जल्द आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सीजी फायरमैन आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

कैंडिडेट को सप्रमाण दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 अगस्त, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक का समय दिया गया है। सीजी फायरमैन आंसर की 31 जुलाई को जारी हुई और इसी दिन आपत्ति लिंक भी सक्रिय की गई। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also read UKSSSC Patwari PST Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी पटवारी-लेखपाल पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, एडवाइजरी जांचें

उम्मीदवार सीजी व्यापम फायरमैन उत्तर कुंजी 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ फायरमैन परीक्षा 2026 में सफल कैंडिडेट ही चयन के अगले चरण में शामिल होंगे।

नोटिस में कहा गया कि, निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सीजी फायरमैन 2026 लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG Fireman Answer Key Objection 2026 Link: आपत्ति प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:

  • दावा आपत्ति लिंक https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=DAVA पर जाएं।
  • ‘फायरमैन आंसर की - दावा आपत्ति’ लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से विंडो लॉगिन करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, सही विकल्प दर्ज करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]