CG B.Sc Nursing Counselling 2025: सीजी बीएससी नर्सिंग मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग आज से शुरू, काउंसलिंग शुल्क
Saurabh Pandey | November 6, 2025 | 11:21 AM IST | 1 min read
सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग सत्र के दौरान, उम्मीदवारों को पंजीकरण कराना होगा, पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे और संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा। भरे गए विकल्पों के आधार पर, छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी।
नई दिल्ली : कार्यालय आयुक्त, छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा ने सीजी बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्राधिकरण सीजी बीएससी नर्सिंग सीट आवंटन परिणाम 2025 के मॉप-अप राउंड के लिए उम्मीदवारों को 7 नवंबर, 2025 तक अपनी प्राथमिकताएं भरकर लॉक करना होगा।
सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग सत्र के दौरान, उम्मीदवारों को पंजीकरण कराना होगा, पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे और संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा। भरे गए विकल्पों के आधार पर, छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी।
Cg bsc nursing mop up round 2025: काउंसलिंग शुल्क
सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के लिए अनारक्षित, ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 1000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी के लिए 500 रुपये है।
CG B.Sc Nursing 2025: सत्यापन के लिए दस्तावेजों की सूची
- 10वी और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाणपत्र
- कैटेगरी प्रमाणपत्र
- सीजी बीएससी नर्सिंग 2025 एडमिट कार्ड
- सीजी बीएससी नर्सिंग 2025 स्कोरकार्ड
- पास पोर्ट साइज के फोटोग्राफ
Cg bsc nursing mop up round 2025: दस्तावेज सत्यापन
सीजी बीएससी नर्सिंग 2025 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, (सीपीईबी) सीटों का आवंटन शुरू होता है। उम्मीदवारों को उनकी रैंक और उनके पसंदीदा कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं।
सीजी बीएससी नर्सिंग 2025 मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह सूची परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। केवल मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार ही सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार