CG Nursing Answer Key 2025: सीजी बीएससी, एमएससी नर्सिंग आंसर की जारी, 21 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | June 17, 2025 | 08:01 PM IST | 2 mins read
डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 का शुल्क देना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने सीजी बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। सीजी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपने प्रश्न पत्र के आधार पर सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार पहले से जारी सीजी बीएससी, एमएससी नर्सिंग आंसर की से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
सीजी बीएससी, एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 5 जून 2025 को आयोजित की गई। यदि किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो अभ्यर्थी 21 जून 2025 को अपराह्न 3 बजे तक व्यापम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 का शुल्क देना अनिवार्य है। शुल्क का भुगतान किए बिना उठाई गई आपत्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
CG Nursing Answer Key 2025: दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखें
जो अभ्यर्थी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से व्यापम पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद दिए गए ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करनी होगी।
पूरी प्रक्रिया का विवरण सीजी व्यापम पोर्टल पर मेनू में दिया गया है, जिसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है। आपत्ति दर्ज कराने से पहले संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखें, क्योंकि उन्हें अपलोड करना जरूरी होगा।
CG Nursing Answer Key 2025: साक्ष्य अपलोड करने होंगे
आपत्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि निर्धारित तिथि और समय के बाद की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर आपत्ति के साथ पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिए गए तो उसे अमान्य माना जाएगा।
सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा की जाएगी और उनका निर्णय अंतिम और मान्य होगा। उम्मीदवार वेबसाइट और मॉडल आंसर की अनुभाग पर क्लिक करके सीजी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच