CG Board Exam: सीजीबीएसई ने परीक्षा संचालन के लिए केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक और लिपिक के मानदेय में की वृद्धि

Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 02:42 PM IST | 2 mins read

परीक्षा दिवस में प्रति कक्ष में 1 से 30 छात्रों तक 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे और उनका मानदेय 75 रुपये निर्धारित किया गया है।

सीजीबीएसई ने बताया कि नवीन दरें परीक्षा वर्ष 2026-2027 से लागू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं और डीएलएड सहित अन्य कक्षाओं की मुख्य या द्वितीय परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित शुल्क में बढ़ोतरी की है। नोटिस के अनुसार, केंद्राध्यक्ष को कुल छात्रों की संख्या के आधार पर 1 से 500 छात्रों तक के लिए प्रति परीक्षा दिवस 180 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

परीक्षा दिवस में प्रति कक्ष में 1 से 30 छात्रों तक 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे और उनका मानदेय 75 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, 1 से 400 छात्रों तक एक एवं 400 से अधिक प्रत्येक 400-400 छात्रों पर एक-एक लिपिक अतिरिक्त नियुक्त होंगे, जिन्हें 60 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वित्त समिति की बैठक लिए गए निर्णयानुसार हाईस्कूल/ हायर सेकेंडरी/ शारीरिक परीक्षा पत्रोपाधि/ डीएलएड मुख्य/ द्वितीय मुख्य परीक्षा के संचालन के लिए केंद्रों एवं संस्थाओं को प्रदान किए जाने वाले मानदेय/ पारिश्रमिक दरों में वृद्धि की गई है।”

सीजीबीएसई ने बताया कि, जिन पारिश्रमिक दरों में वृद्धि नहीं की गई है वे पूर्व की भांति यथावत् रहेगी। उक्त नवीन दरें परीक्षा वर्ष 2026-2027 से लागू होगी।

Also read Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा

CGBSE Exam Conduct Fee: संशोधित शुल्क

नीचे सारणी में केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, लिपिक और सुरक्षागार्ड सहित अन्य की मुख्य/ द्वितीय मुख्य परीक्षा संचालन के लिए संशोधित शुल्क की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्या पद/ विवरण संशोधित दरें
(रुपये)

1

केंद्राध्यक्ष



केंद्र में सम्मिलित कुल छात्रों की संख्या 1 से 500 तक होने पर प्रति परीक्षा दिवस

180


केंद्र में सम्मिलित कुल छात्रों की संख्या 500 से अधिक होने पर प्रति परीक्षा दिवस

200

2

सहायक केंद्राध्यक्ष



1 से 500 छात्रों पर 1 सहायक केंद्राध्यक्ष और 500 से अधिक छात्रों पर 2 सहायक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

150

3

पर्यवेक्षक



परीक्षा दिवस में प्रति कक्ष 1 से 30 छात्रों तक 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। 30 से अधिक छात्रों पर प्रत्येक 15 छात्रों के लिए 1 अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।

75

4

लिपिक



1 से 400 छात्रों तक 1 लिपिक तथा 400 से अधिक छात्रों पर प्रत्येक 400 छात्रों के लिए 1 अतिरिक्त लिपिक नियुक्त किया जाएगा।

60

5

भृत्य



1 से 500 छात्रों तक 4 भृत्य नियुक्त किए जाएंगे तथा 500 से अधिक छात्रों पर प्रत्येक 150 छात्रों के लिए 1 अतिरिक्त भृत्य नियुक्त किया जाएगा।

40

6

सुरक्षागार्ड

40

7

प्रश्नपत्र थाने से लाने एवं अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं थाने में रखने हेतु

120

8

नैमित्तिक व्यय (केंद्र में सम्मिलित कुल छात्रों की संख्या 200 तक)

4

9

नैमित्तिक व्यय (केंद्र में सम्मिलित कुल छात्रों की संख्या 200 से अधिक)

3

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]