CFA Level 1 Result 2025: सीएफए लेवल 1 मई रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, पास प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 10:52 PM IST | 1 min read
इस साल, कुल 24,227 उम्मीदवार सीएफए लेवल 1 मई 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 10,916 को योग्य घोषित किया है।
नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) संस्थान ने आज यानी 26 जून को सीएफए लेवल 1 मई 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीएफए लेवल 1 मई 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से अपना सीएफए लेवल 1 मई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएफए लेवल 1 मई 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएफए लेवल 1 मई 2025 परीक्षा 14 मई से 20 मई तक दुनिया भर के 397 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
CFA Level 1 May Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से सीएफए लेवल 1 मई 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- इसके बाद, परीक्षा अवलोकन अनुभाग पर जाएं।
- सीएफए लेवल 1 सेक्शन के तहत रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- सीएफए स्तर 1 परिणाम स्क्रीन जांचें और डाउनलोड करें।
इस साल, कुल 24,227 उम्मीदवार सीएफए लेवल 1 मई 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 10,916 यानी 45% को योग्य घोषित किया है। वहीं, सीएफए लेवल 1 मई 2025 परीक्षा में 13,311 कैंडिडेट अनुत्तीर्ण हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लेवल 2 के परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
CFA Level 1 Exam Pass Rate: पास प्रतिशत
- अगस्त 2024 CFA लेवल 1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 44%
- नवंबर 2024 CFA लेवल 1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 43%
- फरवरी 2025 CFA लेवल 1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 45%
- मई 2025 CFA लेवल 1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 45%
CFA Program Exams: नए परीक्षा केंद्र
सीएफ प्रोग्राम के लिए नए परीक्षा केंद्रों में अदीस अबाबा (इथियोपिया), रबात (मोरक्को), मापुटो (मोजाम्बिक), मबाबेन (स्वाजीलैंड) और भारत के गुरुग्राम (हरियाणा), नासिक (महाराष्ट्र) एवं मणिपाल (कर्नाटक) को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा