Santosh Kumar | June 25, 2025 | 01:36 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Now
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीएसईईटी परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
सीएसईईटी एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का पूरा नाम, परीक्षा की तारीख और समय, फोटो और निर्देश प्रमुखता से लिखे होंगे। अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है, तो उन्हें तुरंत आईसीएसआई से संपर्क करना चाहिए।
सीएसईईटी में कुल 140 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे है। उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
सीएसईईटी 2025 परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवार अपने घर से लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके परीक्षा दे सकेंगे।
आईसीएसआई ने सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
उम्मदीवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी), एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम), सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपी-एसएम) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया है।
Santosh Kumar