CCMT Counselling Registration 2024: केंद्रीकृत काउंसलिंग एमटेक रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, लास्ट डेट 7 जून
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 02:30 PM IST | 2 mins read
सीसीएमटी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: केंद्रीकृत काउंसलिंग एमटेक (CCMT) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 24 मई से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in के माध्यम से सीसीएमटी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे।
सीसीएमटी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमटेक 2024 (सीसीएमटी 2024) दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सीसीएमटी काउंसलिंग के दो राउंड में रेगुरल और स्पेशल सेक्शन को शामिल किया गया है।
उम्मीदवार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके सीसीएमटी वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीसीएमटी पंजीकरण शुल्क 2024 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए 2,500 रुपये है। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीसीएमटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 के माध्यम से विकल्प भरने और शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान की अंतिम तिथि 10 जून है। अभ्यर्थियों को सीसीएमटी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
CCMT 2024 काउंसलिंग में 2024/ 2023 या 2022 वैलिड गेट (GATE) स्कोर वाले छात्र भाग ले सकेंगे। पंजीकृत छात्र सीसीएमटी 2024 की काउंसलिंग के माध्यम से एनआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में एमटेक/ एमआर्क/ एमप्लान/ एमडिज (M.Des) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
CCMT 2024 Counselling Process: काउंसलिंग प्रक्रिया
सीसीएमटी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया कैंडिडेट नीचे देख सकते हैं:
- उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर और उनकी पसंद के अनुसार सीटें दी जाएंगी।
- कैंडिडेट को आवंटित सीट की बुकिंग के लिए 30,000 रुपये शुल्क देना होगा।
- सीट आवंटन और सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान पर उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
- आवंटित संस्थान के सत्यापन अधिकारी द्वारा दस्तावेज सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित संस्थान में शेष प्रवेश शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
CCMT 2024 Counselling: कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में सीसीएमटी 2024 काउंसलिंग कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
सीसीएमटी पंजीकरण शुरू
|
24 मई |
|
सीसीएमटी पंजीकरण की अंतिम तिथि
|
7 जून |
|
शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान की अंतिम तिथि
|
10 जून |
|
विकल्प भरने की अंतिम तिथि
|
10 जून |
| सीट आवंटन राउंड 1 | 12 जून |
| सीट आवंटन राउंड 2 | 24 जून |
| सीट आवंटन राउंड 3 | 1 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच