Central Bank Of India Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | June 9, 2025 | 08:39 AM IST | 2 mins read
अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिस किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी। अपरेंटिस को बैंकिंग प्रैक्टिस, प्रोडक्ट एंड प्रोसेस के विभिन्न पहलुओं पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 4500 पदों को भरा जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2025 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 जून, 2025 है।
Central Bank Of India Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- अनारक्षित - 1944 पद
- ईडब्ल्यूएस - 450 पद
- ओबीसी - 1036 पद
- एससी - 688 पद
- एसटी - 382 पद
- कुल - 4500 पद
Central Bank Of India Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
NATS पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
Central Bank Of India Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / सभी महिला उम्मीदवारों / EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 600 रुपये + GST है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 800 रुपये + GST है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये+ जीएसटी है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
Central Bank Of India Recruitment 2025: परीक्षा डेट
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा संभवतः जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
Central Bank Of India Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और BFSI SSC द्वारा आयोजित स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक होंगे, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में कुशल होना चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।
यदि एक से अधिक अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में समान अंक प्राप्त होते हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी आयु के अनुसार अवरोही क्रम में मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा।
Central Bank Of India Recruitment 2025: स्टाइपेंड
अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिस किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी। अपरेंटिस को बैंकिंग प्रैक्टिस, प्रोडक्ट एंड प्रोसेस के विभिन्न पहलुओं पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा