Abhay Pratap Singh | June 6, 2025 | 10:27 PM IST | 2 mins read
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जून तय की गई है।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 6 जून को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जून है, जबकि शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 27 जून तय की गई है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 1 और 2 जुलाई को एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।
एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन से पहले आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
Also readSSC Recruitment Exams: एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे आवेदन
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, एससी/एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 के माध्यम से ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 261 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
एसएससी स्टेनो 2025 एग्जाम के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ग्रेड डी के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तथा ग्रेड सी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 का आयोजन 6 से 11 अगस्त तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एसएससी स्टेनो एग्जाम की अवधि दो घंटे होगी। पेपर में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न तथा इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 100 प्रश्न पूछे जाएंग।