Trusted Source Image

UPSSSC PET Admit Card 2026 Out: यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; एग्जाम पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 01:12 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को ऑफलाइन (OMR) मोड में किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2026 (PET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को ऑफलाइन (OMR) मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर यूपी पीईटी 2026 हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।

कैंडिडेट को यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण विवरण, फोटो, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता सहित अन्य विवरम जांच सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं ।
  • पीईटी 2026 एडमिट कार्ड के लिए नोटिफिकेशन या डाउनलोड लिंक ढूंढें।
  • कैंडिडेट लॉगिन पेज खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • यूपीएसएसएससी पेट हॉल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readGlobal Hunger Index 2026: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 24.1 स्कोर के साथ 100वें पायदान पर भारत

UPSSSC PET 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2026 उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में होगी। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। नीचे सारणी में विषयवार प्रश्न और निर्धारित अंकों की जांच कर सकते हैं:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक

भारतीय इतिहास

5

5

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

5

5

भूगोल

5

5

भारतीय अर्थव्यवस्था

5

5

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन

5

5

सामान्य विज्ञान

5

5

प्रारंभिक अंकगणित

5

5

सामान्य हिंदी

5

5

सामान्य अंग्रेजी

5

5

लॉजिक एंड रीजनिंग

5

5

सामयिकी

10

10

सामान्य जागरूकता

10

10

दो अपठित हिंदी गद्यांशों का विश्लेषण

10

10

ग्राफ विश्लेषण और व्याख्या

10

10

तालिका विश्लेषण और व्याख्या

10

10

कुल

100

100

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]