Trusted Source Image

HPSC HCS Final Result 2026: एचपीएससी एचसीएस फाइनल रिजल्ट hpsc.gov.in पर जारी, इंटरव्यू डेट जानें

Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 04:02 PM IST | 1 min read

एचपीएससी एचसीएस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

चयनित सूची में अभिषेक सरोहा ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए सामान्य श्रेणी के तहत एचसीएस पद प्राप्त किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
चयनित सूची में अभिषेक सरोहा ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए सामान्य श्रेणी के तहत एचसीएस पद प्राप्त किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) और अन्य अलाइड सर्विसेज परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट और सर्विस अलॉटमेंट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड करके लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को देख सकते हैं।

आयोग द्वारा कुल 102 अधिसूचित पदों के लिए 101 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन कर नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के पदों पर सेवा आवंटित की गई है, जिनमें एचसीएस (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) के 24 पद, डीएसपी के 8 पद, ईटीओ के 27 पद, डीएफएससी के 2 पद, एआरसीएस का 1 पद, डीएफएसओ के 3 पद, एईटीओ के 22 पद, टीएम के 7 पद, 'ए' क्लास तहसीलदार के 3 पद और 'ए' क्लास नायब तहसीलदार के 5 पद शामिल हैं।

HPSC HCS Final Result 2026: कैटेगरीवाइज पदों का आवंटन

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, मुख्य श्रेणियों के आधार पर सामान्य (UR) वर्ग से 46, वंचित अनुसूचित जाति (DSC) से 13, अन्य अनुसूचित जाति (OSC) से 10, पिछड़ा वर्ग A (BCA) से 15, पिछड़ा वर्ग B (BCB) से 7 और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी से 11 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। चयनित सूची में अभिषेक सरोहा (रोल नंबर 182607) ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए सामान्य श्रेणी के तहत HCS पद प्राप्त किया है।

Also read UPSC CRT Exam 2026 Rescheduled: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस डेट को होगा एग्जाम

HPSC HCS Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें।
  3. अब HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Result - 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]