Central Bank Admit Card 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 5 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 1, 2025 | 09:21 AM IST | 2 mins read
CBI Credit Officer Exam 2025: सेंट्रल बैंक क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने क्रेडिट ऑफिसर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- 1 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट 5 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर क्रेडिट ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, स्थान, रिपोर्टिंग समय और निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर 2025 परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीबीआई सीओ हाल टिकट 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को डमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना होगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर 2025 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल और भूमिका के लिए उपयुक्तता का आकलन किया जाता है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के ड्रेस कोड के अनुरूप कैंडिडेट को आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Central Bank of India Credit Officer Admit Card 2025: कैस डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीबीआई क्रेडेट ऑफिसर हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर” टैब पर क्लिक करें और “वर्तमान रिक्तियां” चुनें।
- “जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 में क्रेडिट ऑफिसर की भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, यहां लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल