CEED 2024 Result: सीईईडी रिजल्ट ceed.iitb.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें
Santosh Kumar | March 6, 2024 | 11:01 AM IST | 1 min read
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। संस्थान द्वारा उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
CEED 2027: Syllabus | Most Scoring Topics | Exam Pattern
CEED 2024 परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेगा। सीईईडी स्कोर कार्ड को जन्म तिथि, श्रेणी या विकलांगता स्थिति के प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। सीईईडी परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते थे।
CEED 2024 Result: ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CEED 2024 Result आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर 'CEED 2024 Results Released' कॉलम में 'Candidate Portal' पर क्लिक करें।
- अब Login पर क्लिक कर पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- “CEED 2024 Result” स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
आपको बता दें कि सीईईडी परीक्षा आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रूड़की में मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडीएस) कार्यक्रमों और कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल