CDAC C-CAT Admit Card 2026: सीडैक सी-कैट एडमिट कार्ड cdac.in पर जारी, परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी
Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 05:38 PM IST | 1 min read
सीडीएसी सी कैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए फॉर्म नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने कंप्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के माध्यम से अपना सीडीएसी सी-कैट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीडैक सी-कैट 2026 का आयोजन 4 जुलाई और 5 जुलाई को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने सी-कैट एडमिट कार्ड 2026 के साथ ही एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।
सीडीएसी सी कैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में फॉर्म नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों के आगामी बैच के लिए कक्षाएं 24 अगस्त, 2026 से शुरू होंगी।
Also read GAT-B 2026 Scorecard: जीएटी-बी स्कोरकार्ड exams.nta.nic.in/gat-bet पर जारी, जानिए डाउनलोड प्रक्रिया
सी-कैट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन ए, बी और सी को शामिल किया गया है। प्रत्येक सेक्शन से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
परीक्षार्थियों को CDAC C-CAT 2026 एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडवांस्ड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर (PG) डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सी-कैट आयोजित किया जाता है।
CDAC C-CAT Hall Ticket 2026: डाउनलोड करें
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- CDAC C-CAT एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने फॉर्म नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- सीडैक सी-कैट एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’