CCRAS Result 2026: सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी, सी रिजल्ट ccras25.onlineregistrationform.org पर जारी, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 11:14 AM IST | 1 min read
सीसीआरएएस ने 26 विषयों में भर्ती के लिए सीबीटी आयोजित की गई थी। सीबीटी परीक्षा 24 नवंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। आपत्तियों के निवारण के बाद संशोधित उत्तर कुंजी आवेदकों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है।
नई दिल्ली : केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने ग्रुप ए, बी और सी के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ccras25.onlineregistrationform.org पर देख और स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा ग्रुप ए, बी और सी के 394 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। परिणाम के साथ-साथ, सीसीआरएएस ने परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी जारी किए हैं।
सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी, सी रिजल्ट स्कोरकार्ड 2026 में विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे
CCRAS Group A, B, C Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- अनुक्रमांक / पंजीकरण संख्या
- पद का नाम (ग्रुप ए, बी, या सी)
- उम्मीदवार की श्रेणी
- मेरिट रैंक
- योग्यता स्थिति (चयनित/चयनित नहीं)
- अगले चरण के लिए निर्देश (यदि लागू हो)
CCRAS Group A, B, C Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "लेटेस्ट न्यूज" या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- अब सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी, सी परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- सीसीआरएएस स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।
CCRAS Group A, B, C Result 2026: सीबीटी के बाद के चरण
सीसीआरएएस ग्रुप ए, बी, सी सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद, ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इसके बाद, अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच की जाएगी, जिसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार