Trusted Source Image

SSC CHSL Tier 2 Exam City Details 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एलडीसी, जेएसए और डीईओ जैसे पदों के लिए एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए कुल 3131 रिक्तियां भरी जा रही हैं।

एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर की सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा शहर की सूचना डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सक्रिय है। शहर की पर्ची में केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गई है; इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एलडीसी, जेएसए और डीईओ जैसे पदों के लिए एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए कुल 3131 रिक्तियां भरी जा रही हैं। केवल टियर 1 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम
  2. पंजीकरण संख्या / रोल नंबर
  3. परीक्षा तिथि (टियर 2)
  4. परीक्षा शहर
  5. शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय
  6. परीक्षा केंद्र कोड
  7. परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

SSC CHSL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार एसएससी लॉगिन पोर्टल ssc.gov.in पर पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और अपने कॉल लेटर लिंक तक पहुंच सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल टियर II एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर, शिफ्ट/रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र पर वैलिड फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड की प्रिटेंड प्रति ले जाना अनिवार्य है।

Also read UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा तिथि जारी, भरे जाएंगे 560 पद

SSC CHSL Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications