CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? लास्ट ईयर पासिंग ट्रेंड्स जानें

Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 11:00 AM IST | 1 min read

बोर्ड मई में होने वाली कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा की तिथि रिजल्ट के बाद जारी करेगा। परिणाम और सीबीएसई की द्वितीय बोर्ड परीक्षा की तिथि cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बोर्ड ने परिणाम संकलन शुरू कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड की तरफ से सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 की तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है। सीबीएसई बोर्ड के नतीजे से संबंधित सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

सीबीएसई ने दो बोर्ड परीक्षा नीति लागू की है। इस नीति के तहत, कक्षा 10 के छात्रों को मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के दौरान अधिकतम तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की मार्कशीट में छात्र का नाम, विषयवार कुल अंक, थ्योरी के अंक, प्रैक्टिकल के अंक, उत्तीर्ण होने की स्थिति (पास या अनुत्तीर्ण), और अन्य विवरण शामिल होंगे।

CBSE Results 2026: लास्ट ईयर रिजल्ट डेट्स

सीबीएसई ने वर्ष 2025 और 2024 दोनों के लिए कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया था, जबकि वर्ष 2023 में रिजल्ट 12 मई को घोषित किए गए थे।

सीबीएसई द्वारा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बोर्ड ने परिणाम संकलन शुरू कर दिया है। सीबीएसई द्वारा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि 20 अप्रैल, 2026 है।

Also read CBSE Class 12 Exam 2026: पश्चिम एशिया के स्कूलों के लिए 12वीं के अंक अपलोड करने की विंडो ओपन, लास्ट डेट जानें

CBSE Results 2026: पिछले वर्षों का पास परसेंटेज

वर्ष
कक्षा 10
कक्षा 12
2025
93.66%
88.39%
2024
93.60%
87.98%
2023
93.12%
87.33%
2022
94.40%
92.71%
2021
99.04%
99.37%
2020
91.46%
88.78%


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]