KVS-NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस-एनवीएस पीजीटी केमिस्ट्री और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों का रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 07:43 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने केवीएस-एनवीएस पीजीटी (केमिस्ट्री) और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-II परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) केमिस्ट्री के साथ-साथ असिस्टेंट कमिश्नर और जूनियर ट्रांसलेटर जैसे नॉन-टीचिंग पदों के नतीजे भी शामिल हैं।
केवीएस-एनवीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग स्थिति आवेदन पोर्टल cbse.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
इन पदों के लिए रिजल्ट जारी
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) रसायन विज्ञान
गैर-शैक्षणिक पद
सहायक आयुक्त
जूनियर अनुवादक
KVS-NVS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- केवीएस/एनवीएस रिक्रूटमेंट कैंडिडेट लॉगिन खोलें।
- अब जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा टियर-II का रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देखें।
- अंत में रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।
रिजल्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण
- इंटरव्यू वाले पद - जिन पदों में चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए जारी परिणाम उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग स्थिति को दर्शाता है। अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों की मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।
- बिना इंटरव्यू वाले पद - जिन पदों में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके टियर 2 अंक रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
- वरीयता - अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि यदि उनके पद के लिए प्राथमिकता दर्ज करना आवश्यक है, तो वे दी गई समय सीमा के भीतर ध्यानपूर्वक इसे जमा करें।
- कौशल परीक्षा और इंटरव्यू शेड्यूलिंग - इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर, KVS/NVS के साथ तय होने के बाद अभ्यर्थी के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र