CBSE Reading Mission: सीबीएसई द्वारा 19 जून को रीडिंग मिशन का आयोजन, शिक्षण का बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Santosh Kumar | March 20, 2024 | 12:10 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीडिंग मिशन कार्यक्रम के माध्यम से एक समय में अधिकतम संख्या में छात्रों को पढ़ाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहा है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 19 जून को रीडिंग मिशन 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करना है। बोर्ड रीडिंग मिशन कार्यक्रम के माध्यम से एक समय में अधिकतम संख्या में छात्रों को पढ़ाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहा है। प्रोग्राम का आयोजन सीबीएसई ऑनलाइन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म 'CBSE Reading App' पर किया जाएगा।
बता दें कि केरल में 'लाइब्रेरी मूवमेंट' के जनक कहे जाने वाले स्वर्गीय पीएन पनिकर के सम्मान में हर साल 19 जून को नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, सीबीएसई ने वर्ष 2021 में 20 सितंबर को रीडिंग मिशन शुरू किया।
'सीबीएसई रीडिंग ऐप' को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों के तहत तैयार किया गया है। ऐप में हिंदी और अंग्रेजी में कक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पठन सामग्री शामिल है। बोर्ड अगस्त में कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों के लिए रीडिंग चैलेंज आयोजित करेगा। इस चैलेंज के जरिए बच्चे की पढ़ने की सटीकता और समझने की क्षमता को परखा जाएगा।
Also read Canva-CBSE Partnership: भारतीय शिक्षकों को कैनवा देगा विजुअल कम्युनिकेशन और एआई टूल्स का प्रशिक्षण
बोर्ड देगा छात्रों को ई-सर्टिफिकेट
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रीडिंग चैलेंज गतिविधि दो राउंड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को सीबीएसई रीडिंग चैलेंज ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पहला राउंड स्कूल स्तर पर होगा।
इस राउंड में स्कूल प्रत्येक कक्षा से हिंदी व अंग्रेजी के लिए दो-दो छात्रों का चयन करेगा। दूसरा राउंड ऑनलाइन होगा। इसमें विजेता का चयन गति व सटीकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
इसके अलावा बोर्ड कहानी लेखन के गुण विकसित करने के लिए सीबीएसई बडिंग ऑथर प्रोग्राम भी आयोजित करेगा। इसके तहत पांचवीं से दसवीं तक के बच्चों को वेबिनार के माध्यम से कहानी लिखने की तकनीक से परिचित कराया जाएगा।
CBSE Reading App: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र सीबीएसई रीडिंग ऐप के माध्यम से कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रीडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
- अपने डिवाइस के ऐप स्टोर या प्ले स्टोर पर जाएं।
- सर्च बार में "सीबीएसई रीडिंग ऐप बाय फ्रीडॉम" खोजें।
- अपने डिवाइस पर ऐप इंस्टॉल करें, फिर ऐप को खोलें।
- खाता बनाने के लिए 'Get Started' बटन पर क्लिक करें और विवरण डालकर लॉगिन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच