CBSE 2026: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट परीक्षा डेट्स घोषित, अंक वितरण जारी
Saurabh Pandey | November 19, 2025 | 12:35 PM IST | 1 min read
सीबीएसई की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सभी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट/आईए का संचालन निर्धारित समय सीमा के भीतर सही ढंग से पूरा करें जिससे कि बाद के चरणों में छात्रों को किसी भी असुविधा से बचाया जा सके।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 के विषयवार अंक वितरण का विवरण देते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल और मूल्यांकन परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय कुल 100 अंकों का होगा, जो थ्योरी, प्रायोगिक, प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन में विभाजित होगा। स्कूलों को सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के प्रायोगिक, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन 2025 को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
सीबीएसई की तरफ से जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया है कि प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन और थ्योरी परीक्षाओं के सुचारू संचालन में स्कूलों की सहायता के लिए, 10वीं और 12वीं कक्षा के विषयों की एक सूची, जिसमें निम्नलिखित विवरण शामिल हैं।
इस सर्कुलर के साथ संलग्न की जा रही है, जिससे कि स्कूल इस सर्कुलर को पढ़ें और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और बाद में विभिन्न बहाने बनाकर अपनी गलती सुधारने का अनुरोध न करें।
बोर्ड ने पाया कि स्कूल अक्सर अंक अपलोड करते समय गलतियां करते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए, सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विषयों की एक समेकित सूची जारी की है, जिसमें थ्योरी अंक, प्रायोगिक अंक, प्रोजेक्ट कंपोनेंट, आंतरिक मूल्यांकन और थ्योरी उत्तर पुस्तिकाओं के प्रारूप का विवरण दिया गया है।
सर्कुलर में दिए गए विस्तृत विवरण में-
- कक्षा
- विषय कोड
- विषय का नाम
- अधिकतम अंक सैद्धांतिक परीक्षा
- अधिकतम अंक प्रायोगिक परीक्षा
- अधिकतम अंक परियोजना मूल्यांकन
- अधिकतम अंक आंतरिक मूल्यांकन (IA)
- क्या प्रायोगिक/परियोजना मूल्यांकन के लिए बाह्य परीक्षक नियुक्त किया जाएगा
- क्या प्रायोगिक उत्तर-पुस्तिका बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी
- सैद्धांतिक परीक्षाओं में प्रयुक्त उत्तर-पुस्तिका का प्रकार
अगली खबर
]Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: बिहार बोर्ड टाइम टेबल जारी; हरियाणा की डेट शीट भी बहुत जल्द
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों के शिक्षा बोर्डों ने अभी तक आधिकारिक समय सारिणी जारी नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार