CBSE Tier 2 City Slip 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 2 परीक्षा सिटी स्लिप कल होगी जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी 2026 भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर कुल 124 रिक्तियों की घोषणा की गई है। अंतिम मेरिट सूची पहले और दूसरे चरण में उम्मीदवार के प्रदर्शन, साथ ही स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होने के आधार पर तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए टियर-II परीक्षा की सिटी स्लिप कल 8 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड करना होगा, जिसमें परीक्षा शहर के बारे में जानकारी दी गई होगी।
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (डीआरक्यू) परीक्षा 2026 के टियर-II में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।
सीबीएसई डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा भर्ती के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से परीक्षा शहर आवंटन संबंधी अग्रिम सूचना डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवंटित परीक्षा शहर का विवरण देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने पंजीकृत पहचान पत्रों का उपयोग करके लॉगिन करें।
CBSE Tier 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अलग से होगा जारी
शहर की सूचना यात्रा और आवास की अग्रिम योजना बनाने में सुविधा के लिए प्रदान की जाती है। बोर्ड द्वारा कोई भी यात्रा भत्ता/भत्ता नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की सटीक जानकारी वाला एडमिट कार्ड अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार अलग से जारी किया जाएगा।
CBSE DRQ Exam 2026: परीक्षा तिथि
सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 18 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
CBSE DRQ Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (टियर 1, 2)
- इंटरव्यू (ग्रुप ए पदों के लिए)
- कौशल परीक्षा (पद की आवश्यकतानुसार)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]BIhar BRLPS Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए brlps.in पर घोषित
यह रिजल्ट 6 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जारी किया गया। उम्मीदवार अब अपनी व्यक्तिगत लॉगिन आईडी के माध्यम से रिजल्ट, स्कोरकार्ड और योग्यता स्थिति देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा