दिल्ली के दो स्कूलों पर फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप, सीबीएसई ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Santosh Kumar | December 17, 2024 | 07:30 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने खुलासा किया कि मानव भावना पब्लिक स्कूल, बुराड़ी और सत साहब पब्लिक स्कूल, उत्तम नगर ने अपनी संबद्धता प्रक्रिया में फर्जी भूमि प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दिल्ली के दो स्कूलों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय बोर्ड ने खुलासा किया कि बुराड़ी स्थित मानव भावना पब्लिक स्कूल और उत्तम नगर स्थित सत साहब पब्लिक स्कूल ने अपनी संबद्धता प्रक्रिया के तहत फर्जी भूमि प्रमाण पत्र जमा किए थे।
केंद्रीय बोर्ड ने दोनों स्कूलों के भूमि प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजे थे। जांच में पाया गया कि दोनों स्कूलों द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र उन अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
इसके बाद सीबीएसई ने तुरंत प्रीत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि स्कूलों को संबद्धता प्रदान करने के लिए वह एक कठोर प्रक्रिया का पालन करता है। संबद्धता प्रक्रिया में अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करना शामिल है।
इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा इसकी बारीकी से जांच की जाती है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, यह पुष्टि हुई कि दोनों स्कूलों द्वारा प्रस्तुत भूमि प्रमाण पत्र नकली थे और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
बता दें कि इस साल मार्च में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिल्ली पुलिस से प्रयागराज के एक स्कूल के खिलाफ फर्जी 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' जमा करने के लिए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल