Santosh Kumar | December 16, 2024 | 01:45 PM IST | 1 min read
सीबीएसई सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा का 20वां संस्करण 14 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। सीटेट पेपर II परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीटेट आंसर की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
सीटेट 2024 आंसर-की के विरुद्ध आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। बिना शुल्क या किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र) के माध्यम से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद सीबीएसई सीटेट फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा। फाइनल आंसर की के अनुसार ही सीटीईटी रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
सीटेट पेपर I और पेपर II में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है। सीटेट 2024 में दोनों पेपर में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। बोर्ड द्वारा 6 जनवरी, 2025 तक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
सीटेट ओएमआर शीट 2024 सीबीएसई द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार अपनी सीटेट गणना शीट ओएमआर शीट के साथ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें 500 रुपये का शुल्क देकर आवेदन करना होगा।