CBSE Answer Sheet: सीबीएसई 12वीं कक्षा की स्कैन की हुईं आंसर शीट हासिल करने के लिए आवेदन की डेट 23 मई तक बढ़ी
Santosh Kumar | May 19, 2026 | 10:40 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तिथि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तारीख वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतिम तिथि 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है।
सीबीएसई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "सीबीएसई की एक वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या और छात्रों को पर्याप्त समय देने के लिए जांची हुईं उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।"
CBSE Answer Sheet: समय सीमा के भीतर आवेदन करें
परीक्षा देने वालों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का उपयोग करते हुए आवेदन करें। बोर्ड ने यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का मौका देने के लिए शुरू की है।
छात्रों और अभिभावकों द्वारा बोर्ड की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' प्रणाली को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
CBSE Re-evaluation: पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन के लिए फीस
बोर्ड ने छात्रों को 23 मई तक का समय दिया है। छात्र इसके बाद पुन: जांची गई आंसर शीट को देख सकेंगे। यदि छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, तो वे 700 रुपये के बजाय 100 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं।
यदि वे उत्तर पुस्तिका का सत्यापन या पुष्टि करवाना चाहते हैं, तो उन्हें 500 रुपये के बजाय 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि वे किसी विशेष उत्तर की पुनः जांच करवाना चाहते हैं, तो शुल्क प्रति प्रश्न 25 रुपये होगा।
अगली खबर
]राजस्थान में ग्रीष्मावकाश में बच्चों को स्कूल बुलाने वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई; मान्यता रद्द की चेतावनी
जारी प्रेस नोट में कहा गया कि छुट्टियों के दौरान नियमित कक्षाएं, परीक्षाएं या कोई भी अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने वाले स्कूलों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएंगे; इसके अलावा, उनकी मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा