CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, cbse.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 17, 2026 | 12:21 PM IST | 1 min read
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और दूसरे निर्देश होंगे।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2026 (डीआरक्यू 2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 जनवरी से 1 फरवरी तक अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जाम 2026 के जरिए कुल 124 वैकेंसी भरी जाएंगी।
सिटी इंटिमेशन स्लिप उन सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है जिन्होंने अलग-अलग ग्रुप ए, बी, और सी पदों के लिए अप्लाई किया है। इसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।
CBSE Recruitment 2026: सिटी स्लिप में परीक्षा शहर का विवरण
सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर का विवरण शामिल है। सीबीएसई की ओर से टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है। परीक्षा विभिन्न शहरों में ऑफलाइन होगी।
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और दूसरे निर्देश होंगे। परीक्षा शहर देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई भर्ती टियर 1 शेड्यूल
बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई टियर-I भर्ती 2026 परीक्षा निम्नलिखित तारीखों पर होगी-
|
एग्जाम डेट
|
पोस्ट कोड |
पद का नाम |
परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
|
31 जनवरी 2026 |
01/25 |
असिस्टेंट सेक्रेटरी |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
02/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (अकादमिक) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
03/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (ट्रेनिंग) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
04/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
05/25 |
अकाउंट्स ऑफिसर |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
07/25 |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
06/25 |
सुपरिटेंडेंट |
दोपहर 2:00 से 4 बजे तक |
|
1 फरवरी 2026 |
08/25 |
जूनियर अकाउंटेंट |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
1 फरवरी 2026 |
09/25 |
जूनियर अस्सीटेंट |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल